IMG 20251112 WA0024

बाँकुड़ा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुई कई विशिष्ट हस्तियाँ

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। बाँकुड़ा विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह बाँकुड़ा के रविन्द्र भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राज्यपाल ने कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को डी.लिट् उपाधि से सम्मानित किया।

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी, प्रसिद्ध साहित्यकार शीर्षेन्दु मुखोपाध्याय, अबुल बाशार, रंगकर्मी देबशंकर हालदार तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले टी.आर. केशवन को इस सम्मान से नवाजा गया।

इसके अतिरिक्त चिकित्सा वैज्ञानिक अरुण कुमारेंदु सिंह, सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी अशोक सेन तथा इसरो की वैज्ञानिक ऋतु करिधाल को डी.एससी. (डॉक्टर ऑफ साइंस) की उपाधि प्रदान की गई।

राज्यपाल सोमवार सुबह कोलकाता से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्गापुर अंडाल हवाई अड्डे पहुँचे और वहाँ से सड़क मार्ग से बाँकुड़ा रवाना हुए। रविंद्र भवन पहुँच कर उन्होंने मंच पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में भाग लिया।

समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, अध्यापकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे। अपने संबोधन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उत्कृष्ट विद्यार्थी और शिक्षक हैं।

लेकिन शिक्षा की गरिमा पुनः स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा राजनीतिक नेतृत्व सभी को मिलकर कार्य करना होगा। गुणीजन को सम्मान प्रदान किए जाने के क्षण में रविन्द्र भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 18 =