Images 2021 11 09T142031.966

शिंजो आबे, बी बी लाल और सुमित्रा महाजन समेत अनेक हस्ती पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, पुरातत्वविद् बी बी लाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित अनेक हस्तियों को आज प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में मंगलवार को आयोजित अलंकरण समारोह में आबे, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक बी बी लाल, तमिलनाडु के गायक एस पी बालासुब्रमण्यम और अमेरिका के नरिंदर सिंह कंपानी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

बालासुब्रमण्यम और कंपानी को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है। महाजन, पासवान और गोगोई को तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। गोगोई और पासवान को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। पासवान के पुत्र और गोगोई की पत्नी ने पुरस्कार लिया। लाल को बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे की नींव में मंदिर के अवशेषों का पता लगाने के लिए तथा कंपानी को फाइबर ऑप्टिक्स खोजकर दुनिया में संचार क्रांति की नींव रखने के लिए सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  न्याय प्रणाली का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाना जरूरी : न्यायमूर्ति रमन

पद्म पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा, खेल, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिये जाते हैं। राष्ट्रपति ने अलंकरण समारोह के पहले चरण में सोमवार को भी अनेक हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =