Violence in Manipur

मणिपुर हिंसा: जिरिबाम में तनावपूर्ण स्थिति के बीच निषेधाज्ञा लागू, गश्त जारी

इंफाल : मणिपुर के जिरिबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 11 संदिग्ध उग्रवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद, मंगलवार को सुबह स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण रही और पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में गश्त जारी रखी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, तथा लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों की हत्या के विरोध में कुकी-जो बहुल पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह पांच बजे से ‘बंद’ आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 11 संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। यह मुठभेड़ फौजी वर्दी पहने और अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों द्वारा जिरिबाम जिले में एक पुलिस थाने तथा निकटवर्ती केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद हुई।

उन्होंने बताया कि बोरोबेक्रा में भारी गोलीबारी के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है।पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद इंफाल घाटी में कई स्थानों से ताजा हिंसा की खबरें आईं।

कुकी-जो काउंसिल ने गोलीबारी में मारे गए लोगों के प्रति सामूहिक दुख और एकजुटता व्यक्त करने के मकसद से मंगलवार को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में पूर्ण ‘बंद’ का आह्वान किया है।

संदिग्ध उग्रवादियों ने हमलों की एक श्रृंखला में जकुरादोर करोंग बाजार में और उसके आसपास कई दुकानों और घरों को तथा बोरोबेक्रा पुलिस थाने और उसके पास स्थित सीआरपीएफ शिविर को आग लगा दी।

यह भी पढ़ें:  अपने कब्जे से किसानों की जमीन मुक्त करे गांधी परिवार : स्मृति ईरानी

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई और 11 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से 40 से 45 मिनट तक गोलीबारी हुई, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान जारी है और असम राइफल्स, सीआरपीएफ तथा पुलिस की अतिरिक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों के विभिन्न गांवों से हिंसक झड़पें हुईं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  डी.पी. सिंह की रचना...
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  भारत की आपत्ति दरकिनार कर नेपाली संसद ने विवादित नक्‍शे को दी मंजूरी
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =