मानिकपाड़ा : सम्मेलन में दिया पर्यावरण संरक्षण पर जोर

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। झाड़ग्राम जिला साहित्य परिषद का पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद के मानिकपाड़ा में हुआ। इस अवसर पर जिले के कलाकार व बुद्धिजीवी एकत्र हुए और कार्यक्रम की शुरुआत एक पर्यावरण जागरूकता रैली से की। रैली के बाद सभी प्रतिभागी विजया सम्मेलन में शामिल हुए जहाँ कविता, गीत और साहित्यिक परिचर्चा से वातावरण सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखक ललित मोहन महतो ने की। सुप्रसिद्ध गायिका इंद्राणी महतो के झूमुर गीत की मनमोहक प्रस्तुति से सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस आयोजन में जिले के सैकड़ों कवि, साहित्यकार और कलाकारों ने भाग लिया।

जिनमें प्रमुख रूप से लेखक एवं शोधकर्ता बीरेन्द्रनाथ साउ, जंगलमहल की क्षेत्रीय भाषा के कवि और लेखक महाशीष महतो कवि स्वप्न पांडा, विश्वजीत महतो, विक्टर महतो और अन्य प्रतिष्ठित कलाकार व साहित्यकार शामिल थे।

साहित्य परिषद ने साहित्यिक विमर्श के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता का संदेश भी फैलाया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि संस्था द्वारा वृक्षारोपण, वन और वन्यजीवों की रक्षा, तथा पेड़ों पर विज्ञापन और कील लगाने से बचने जैसी गतिविधियों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 6 =