तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। डीवाईएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) की झाड़ग्राम जिला अंतर्गत मानिकपाड़ा लोकल कमिटी के पहल पर मानिकपाड़ा हाई स्कूल (उच्च माध्यमिक) की तृणमूल स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को कड़ी व उदाहरणात्मक सजा देने की मांग को लेकर मानिकपाड़ा बाजार में विरोध मार्च और पथसभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में संगठन के जिला सचिव कॉमरेड दुर्गाशंकर गिरी, जिला अध्यक्ष कॉमरेड विश्वजीत पात्र, जिला सचिव मंडली के सदस्य कॉमरेड अभिजीत महतो, जिला सचिव मंडली की सदस्य कॉमरेड देबप्रिया आचार्य, जिला कमिटी के सदस्य कॉमरेड शान्तनु पात्र,
कॉमरेड दीपाली महतो, कॉमरेड नंदलाल महतो, कॉमरेड भवतोष महतो, मानिकपाड़ा लोकल कमिटी के सचिव कॉमरेड विकासकली महतो, अध्यक्ष कॉमरेड संतोष बैठा तथा संगठन के पूर्व सदस्य कॉमरेड बरुण दास उपस्थित थे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



