IMG 20250620 WA0010

मेदिनीपुर में आम उत्सव का आयोजन

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग की पहल पर और पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन के सहयोग से मेदिनीपुर शहर में पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद के मैदान में आम उत्सव आयोजित किया गया। उत्सव में आम को लेकर जिले और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के आम किसानों ने भाग लिया।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बागवानी विभाग के अधिकारी स्वपन शीत ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न प्रजातियों के आम लेकर जिले के आम किसान पहुंचे थे। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के अलावा बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिले के आम किसान भी इस आम उत्सव में उपस्थित थे।

आम मेले के मैदान में पेड़ से पके आम थे और आम की पहचान के लिए व्यवस्था भी थी। मंगलवार को दो दिवसीय आम उत्सव के उद्घाटन समारोह में मेदिनीपुर के विधायक सुजय हाजरा, पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की सभाधिपति प्रतिभारानी माईती, बागवानी विभाग के अधिकारी स्वपन शीत सहित कई लोग उपस्थित थे।

आम उत्सव में जापानी मियाजाकी, थाईलैंड के ब्लैकस्टोन, थाई फोर के, रेड आइवरी, गोल्डन क्वीन जैसे बहुमूल्य विदेशी आमों के अलावा आम्रपाली, हिमसागर जैसे पारंपरिक आम भी मौजूद थे। इसके अलावा बानाना मैंगो, कटीमन, किंगस्टोन प्राइड जैसे दुर्लभ प्रजातियों के आम भी थे। कुल 12 स्टॉल थे उत्साही आम प्रेमियों ने जमकर खरीदारी की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 2 =