Mamata

वैक्सीन की कीमतों में असमानता पर मोदी को पत्र लिखेंगी ममता

कोलकाता। Corona in India : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोना वैक्सीन की कीमतों में असमानता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने जा रही हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कहा कि उसकी कोविशील्ड वैक्सीन राज्य सरकारों को प्रति खुराक 400 रुपये और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में बेची जाएगी। वहीं वैक्सीन की कीमत केंद्र सरकार ने 150 रुपये प्रति डोज तय की है। इसके बाद बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखने का फैसला किया है।

ममता ने कहा, “मैं टीकों की कीमतों में असमानता को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने जा रही हूं। उन्होंने तीन अलग-अलग तरह के मूल्य निर्धारित किए हैं – एक केंद्र सरकार के लिए, एक राज्य सरकारों के लिए और एक निजी सुविधाओं के लिए, जो कि सही नहीं है।”

ममता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह व्यवसाय करने का समय नहीं है। यह एक ऐसा समय है, जब सभी को लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। केंद्र द्वारा 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीकाकरण की अनुमति देने के बाद एसआईआई ने टीके की कीमतों पर बयान जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  सिर्फ ऊंची डिग्री ही नही, ऊंची सोच भी....!!

निर्णय की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फार्मा कंपनियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य के प्रभारी मंत्रियों और कई नोडल मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने बाजार से टीकों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये का कोष बनाया है।

उन्होंने कहा, अब तक हमने 93 लाख लोगों का टीकाकरण किया है और हमने केंद्र सरकार से 1 करोड़ और डोज मांगी है। एक बार वे आ जाएंगे, तो हम अन्य एक करोड़ लोगों का टीकाकरण कर सकेंगे। उस स्थिति में बहुत सारे परिवार बीमारी के प्रति प्रतिरक्षात्मक होंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वर्तमान में कोविड रोगियों के लिए 11,000 बिस्तर हैं, जिन्हें जल्द ही बढ़ाकर 13,000 कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, 6,793 व्यक्तियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 51,593 घरों में सुरक्षित हैं। ऑक्सीजन की कमी है, लेकिन हम आवश्यकता को पूरा कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई टीके की जमाखोरी करते हुए पाया गया तो उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  भारत में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 145 हुए

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Corona in India : देश में 24 घंटे में ढाई लाख से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हुए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 13 =