EwTBlhaUYAAa4D6

ममता पर नहीं हुआ था हमला, सुरक्षा चूक की वजह से लगी पैर में चोट : चुनाव आयोग

West Bengal Assembly Election : चुनाव आयोग ने रविवार को अपने फैसले में कहा कि ममता बनर्जी के ऊपर हमला नहीं हुआ था, बुधवार को हुआ हादसा सुरक्षा में चूक का नतीजा था। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल नेता ममता बनर्जी पर हमले के आरोपों से इनकार किया है। राज्‍य सरकार और अपने दो सर्वेक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद चुनाव आयोग रविवार को इस नतीजे पर पहुंचा। आयोग के अनुसार ममता बनर्जी की सुरक्षा में हुई चूक की वजह से उन्‍हें पैर में चोट आई थी।

सूत्रों का कहना है कि आयोग इस मामले में निर्देश जारी करेगा। उनका कहना है कि स्‍टार कैंपेनर होने के बाद भी ममता बनर्जी बुलेट प्रूफ कार या बख्‍तरबंद कार का इस्‍तेमाल नहीं कर रही थीं। उनकी सुरक्षा के लिए जिम्‍मेदार लोगों की यह बड़ी भूल है।

बुधवार को ग‍िर गईं थीं ममता : बुधवार को ममता बनर्जी जब नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार कर रही थीं उस समय वह गिर गईं। इस घटना में उनके बाएं पैर और कमर में चोट आई थी। लेकिन उन्‍होंने आरोप लगाया कि उन्‍हें अज्ञात लोगों ने धक्‍का मारा था। चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वहां (नंदीग्राम) ममता बनर्जी के काफिले पर हमले का कोई सबूत नहीं है। साथ ही कहा कि उस समय मुख्यमंत्री के साथ पर्याप्त सुरक्षा थी और वे उससे घिरीं हुई थीं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  EC का स्वतंत्र संवैधानिक एजेंसी के रूप में छवि हुई धूमिल , मद्रास HC की टिप्पणी के खिलाफ पहुंचा अदालत

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Bengal election : केंद्रीय मंत्री के सामने बीजेपी वर्कर पर हमला, मुर्शिदाबाद में बमबाजी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =