शहीद दिवस रैली में मोदी सरकार पर बरसी ममता, महंगाई, जीएसटी पर हल्ला बोला

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता में शहीद दिवस रैली का आयोजन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है। बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश, लेकिन हरा नहीं सकी। 2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया। ममता ने कहा कि अब तो मूढ़ी पर जीएसटी लग गया है तो क्या भाजपा के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी, दही पर जीएसटी लगा है। लोग क्या खाएंगे?

मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी लगा दिया। अब ये बताएं कि मरने पर कितनी जीएसटी लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दिल्ली से हटाकर वैकल्पिक सरकार बनेगी। तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 21 जुलाई मंच से की मांग,  ममता ने धर्मतला में शहीद रैली से जोर-शोर दावा किया कि बीजेपी को अकेले 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिलेगा।

ईडी-सीबीआई की धमकी, अग्निपथ, जीएसटी, गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, बेरोजगारी से लेकर ममता ने एक के बाद एक मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला। ममता ने कहा “2024 का चुनाव किसी को चुनने के लिए नहीं है, 2024 का चुनाव बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए है।” 2024 का चुनाव इलेक्शन नहीं,  बल्कि रिजेक्शन का चुनाव है। शहीद दिवस  मंच से बंगाल के नौकरी चाहने वालों के लिए ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान।

बंगाल में हजारों नौकरी चाहने वालों के लिए तृणमूल सुप्रीमो का संदेश, “17 हजार शिक्षक नौकरियां तैयार हैं। विभाग प्रवेश के लिए तैयार है। ऐसा नहीं कर पा  रहे क्योंकि मामला कोर्ट में चल रहा है। साथ ही, देउचा पचमी में 1 लाख से अधिक नौकरियां होंगी। ताजपुर बंदरगाह बन रहा है और इसमें 12 हजार रोजगार होंगे। सिलिकॉन वैली हो रही है। 50 हजार नौकरियां होंगी। डानकुनी से रघुनाथपुर होते हुए  पानागढ़  और  बांकुरा तक 72 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *