Mamata-Banerjee

ममता का आश्वासन : सुंदरबन जिला बनेगा, मास्टर प्लान के लिए केंद्र से बात करूंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना के हिंगलगंज में एक जनसभा के बाद प्रशासनिक बैठक को संबोधित करते हुए इस बात का आश्वासन दिया है कि वह सुंदरवन को हर हाल में जिला बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदरबन एक व्यापक क्षेत्र है जिसका भौगोलिक आकार और वातावरण भी अलग है इसलिए इसे अलग जिला बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने आश्वस्त किया कि सुंदरबन को न केवल पर्यटन बल्कि एक आदर्श शहर के तौर पर विकसित करने के लिए काम किया जाएगा।

ममता ने कहा कि सुंदरबन मास्टर प्लान बनाया जा रहा है और इसे सहमति के लिए केंद्र को भेजा जाएगा। ममता ने कहा कि यहां औद्योगिक, आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक विकास के लहजे से बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय मदद की जरूरत पड़ेगी। संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए वह जीवन भर लड़ती रही हैं। अगर कोई वंचित हो गया तो उन्हें बेहद गुस्सा आएगा।

इसीलिए सुंदरबन मास्टर प्लान बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा।  उल्लेखनीय है कि यहां जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने एक मंदिर में पूजा की और हिंगलगंज में लोगों के बीच सर्दी में पहने जाने वाले वस्त्रों का वितरण भी किया। उन्हें बताया गया कि बीजीओ दफ्तर में कंबल रखे गए हैं जिसके बाद वह 15 मिनट तक बैठी रही और बाद में कंबल लाया गया जिनमें से 1000 कंबल वितरित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *