Mamta

ममता ने कहा : भाजपा मेरी सरकार क्या गिराएगी, बेंगलुरु बैठक के बाद थरथर कांप रही है

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेंगलुरु बैठक से लौटने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने कोलकाता में बड़ी रैली कर दावा किया है कि ममता बनर्जी की सरकार को बंगाल से हर हाल में उखाड़ फेंका जाएगा। इस बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब में ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुझे क्या उखाड़ फेंकेगी, बेंगलुरु में विपक्षी बैठक के बाद थरथर कांप रही है। ममता ने कहा, “भाजपा से कहिए कि पहले एक बाल्टी पलट कर दिखाए उसके बाद मेरी सरकार गिराएंगे। कल से तो थरथर कांप रहे हैं। इनका कोई काम नहीं है।” ममता ने कहा कि विपक्ष के लोग पंचायत चुनाव में हिंसा का रोना रो रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि सबसे ज्यादा हमारे लोग पीड़ित हुए हैं।

एसएसकेएम अस्पताल में घायलों से मिलीं : दरअसल चुनावी हिंसा में घायल हुए तृणमूल कांग्रेस के 14 कार्यकर्ताओं को एसएसकेएम अस्पताल के में भर्ती किया गया है। इनमें से पांच लोगों को कल रिलीज कर दिया गया है जबकि बाकी के नौ लोग अभी भी भर्ती हैं। बुधवार अपराह्न के समय मुख्यमंत्री इनसे मिलने के लिए गई थीं। इन सभी के लिए अलग से हॉर्लिक्स और फल लेकर गई थीं। उन्होंने सबसे मिल जुल कर उनकी सेहत के बारे में खोज खबर ली। चिकित्सकों को निर्देश दिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है।

यह भी पढ़ें:  संदेशखाली में बरसीं ममता, कहा- बंगाल को बदनाम करने और फर्जी खबरों के लिए पैसा बहाया गया

कई लोग तो बर्न यूनिट में हैं जहां मैं नहीं गई क्योंकि इंफेक्शन का डर रहता है। मैंने उनके परिवार से बात करने की जिम्मेवारी फिरहाद हकीम (बॉबी) को दिया है। जो लोग घायल हैं उनके लिए मैंने 50-50 हजार रुपये की वित्तीय मदद की है जबकि मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक क्षतिपूर्ति दी गई है। परिवार के सदस्यों के लिए नौकरी की व्यवस्था कर रहे हो। विपक्ष के पास दूसरा कोई काम नहीं है इसलिए रैली करके लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रहे हैं। भाजपा का एक ही काम है हिंसा फैलाना।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  दमदम पार्क तरुण संघ ने दुर्गा पूजा पंडाल में 'सत्यान्वेषी' ब्योमकेश को किया नमन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  थॉमस कप : इंग्लैंड को 5-0 से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 3 =