कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अगले साल ‘द ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट’ में अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित छात्र संघ समझी जानी वाली ‘ऑक्सफोर्ड यूनियन’ ने बनर्जी को 2017 में भी आमंत्रित किया था।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उन्हें बुधवार को निमंत्रण मिला। संभवत: वह इसमें शामिल होंगी।’’ ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी की 2021 के शुरूआती महीनों में वाद-विवाद का आयोजन करने की योजना है।
Shrestha Sharad Samman Awards