कोलकाता, 28 अगस्त 2025: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के स्थापना दिवस पर युवाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, सिर ऊंचा रखकर जीना चाहिए, और अन्याय से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
ममता बनर्जी ने TMCP को तृणमूल परिवार का मजबूत स्तंभ बताया और युवाओं से सामाजिक न्याय की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा—
“अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई में मुझे अपने साथ पाओगे। TMCP बंगाल की प्रगति में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है।”
इस अवसर पर मेयो रोड, कोलकाता में एक भव्य रैली आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी युवाओं की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि TMCP एक ऐसा मंच है जहां छात्र अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं और बदलाव ला सकते हैं।’
उन्होंने एक्स पर लिखा, टीएमसीपी के स्थापना दिवस के अवसर पर हम बंगाल के सामाजिक न्याय, बदलाव और प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हैं। टीएमसीपी युवाओं को इतना सशक्त बनाता कि वे खुलकर अपनी बात कह सकें और अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

