Modi mamata

ममता बनर्जी का बड़ा संकल्प – “पहले बंगाल में हराएंगे फिर केंद्र से भाजपा को हटाएंगे”

कोलकाता न्यूज डेस्क | 13 अप्रैल 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बांकुरा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक नया ‘संकल्प’ घोषित किया।

उन्होंने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद TMC का लक्ष्य केंद्र में भाजपा की सरकार को सत्ता से हटाना होगा।

ममता का संकल्प

रैली में ममता बनर्जी ने कहा, “हम बंगाल को जीतेंगे और दिल्ली से भाजपा सरकार को हटा देंगे। यही हमारा संकल्प है। बंगाली नववर्ष आने वाला है। बैशाख के पहले दिन, हम भाजपा को विदा करने का संकल्प लेंगे।”

TMC सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, “हमने 1 करोड़ 30 लाख पक्के मकान बनाए हैं। इस बार हमारा संकल्प है कि भविष्य में जितने भी कच्चे मकान हैं, उन सभी को हम पक्का बनाएंगे ताकि लोगों को रहने के लिए एक आसरा मिल सके। पानी के नल सभी घरों तक पहुंचेंगे। वे (भाजपा) चाहे कितना भी प्रचार कर लें और झूठ बोल लें, हमारी उपलब्धियां लोगों के सामने हैं।”

WB Assembly Election

भाजपा पर तीखा हमला

ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा, “हम जब भी कोई वादा करते हैं, तो उसे निभाते हैं। और वे धोखा देते हैं। वे चुनावों से पहले हर जगह जाते हैं और पैसे देने का वादा करते हैं। लेकिन चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद, वे कहीं नजर नहीं आते।”

महिलाओं को दिए वादों पर तंज

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली में चुनावों से पहले, उन्होंने कहा था कि वे हर महिला को 3 हजार रुपए देंगे। उन्होंने अभी तक एक भी रुपया नहीं दिया है। वे बिहार में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे उनके बैंक खातों में 8 हजार रुपए देंगे। अगले ही दिन उन्होंने बुलडोजर चला दिया। उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है।”

अमित शाह की ‘चार्जशीट’ पर पलटवार

कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने TMC सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की थी। ममता बनर्जी ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “वे फिर से तृणमूल के खिलाफ चार्जशीट जारी कर रहे हैं। हमारी चार्जशीट आपके खिलाफ है। आपने देश को सताया है। आपने देश के संविधान को नष्ट कर दिया है। आपने माताओं, भाइयों और बहनों को सताया है।”

यह भी पढ़ें:  शिक्षक नियुक्ति मामला || सीबीआई कार्यालय पहुंचें विधायक आदिति मुंशी के पति देबराज चक्रवर्ती

Bengal Election

चुनावी संदर्भ

ममता बनर्जी की यह रैली बांकुरा जिले में हुई, जहां TMC अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे — 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

TMC की इस रैली को पार्टी की आक्रामक चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार और भाजपा पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  हल्दिया में PM मोदी ने TMC को बताया "लुटेरा", जनता को दी 6 बड़ी गारंटियां
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *