Mamata Banerjee paid tribute to India's first Prime Minister Jawaharlal Nehru

ममता बनर्जी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) की पुण्यतिथि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेहरू को एक महान राजनेता और मानवतावादी बताते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के दूरदर्शी शिल्पकार थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को मेरी गहन श्रद्धांजलि। एक महान राजनेता और मानवतावादी, पंडित नेहरू आधुनिक भारत के दूरदर्शी निर्माता थे। उनके विचार उन सभी को प्रेरित करते रहेंगे जो लोकतंत्र से प्रेम करते हैं।”

गौरतलब है कि पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। वे बच्चों के प्रति अपने स्नेह के लिए भी प्रसिद्ध थे, इसलिए हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =