कोलकाता | 21 सितंबर 2025 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस वर्ष के राज्यस्तरीय दुर्गा पूजा संस्करण 2025 का भव्य उद्घाटन करते हुए स्वयं थीम सॉन्ग ‘जागो दुर्गा’ गाया, जिसने पूरे बंगाल में सांस्कृतिक उत्साह और भावनात्मक ऊर्जा भर दी। यह गीत महिषासुरमर्दिनी की शक्ति, नारी जागरण, और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा है।
श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज मैं केवल पंडालों का उद्घाटन कर रही हूं। कल से मैं देवी की मूर्तियों का भी अनावरण करूंगी।’
बता दें कि, रविवार को पड़ने वाला महालया पितृ पक्ष के अंत का प्रतीक है जो पूर्वजों के सम्मान का एक पखवाड़ा है। इसके साथ ही देवी पक्ष की शुरुआत भी होती है, जिसके बाद दुर्गा पूजा होती है।
#WATCH | Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee sings a Durga Puja song 'Jago Durga' as she inaugurates Durga Puja edition magazine of TMC mouthpiece 'Jago Bangla'. pic.twitter.com/kb9JP68X9U
— ANI (@ANI) September 21, 2025
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘आज महालया है… पहले लोग सिर्फ़ सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी, इन चार दिनों में ही दुर्गा पूजा पंडाल देखने जाते थे। लेकिन 2011 से, जब से बंगाल में मां, माटी, मानुष की सरकार आई है हमने दुर्गा पूजा को और बढ़ावा दिया है, अब लोग महालया के दिन से ही दुर्गा पूजा पंडाल देखने जाते हैं। हमारी सरकार ने पूजा के लिए प्रत्येक क्लब को 1 लाख 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है, मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं।’
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

