Mamatabanerjee

ममता बनर्जी का दावा- मतदाता सूची में हेराफेरी करा रही है भाजपा

कोलकाता : हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी मतदाता सूची को लेकर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

चेतावनी देते हुए ममता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो वह आयोग के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मेरे पास सबूत हैं कि बंगाल में मौजूद एक एजेंसी बंगाल के मतदाताओं के नाम हरियाणा, गुजरात और अन्य राज्यों के लोगों के साथ बदल रही है, जबकि वोटर आईडी कार्ड नंबर वही है।

ममता ने दावा किया कि, यह सीधे दिल्ली से किया जा रहा है। ऐसा करके, उन्होंने (भाजपा) महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में जीत हासिल की। आपकी दो जिम्मेदारियां हैं- भाजपा को हराना और बंगाल को फिर से जिताना। चिंता न करें, हम फिर से जीतेंगे। हम बंगाल हैं, दिल्ली या महाराष्ट्र नहीं।

मुख्यमंत्री ममता ने पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मतदाता सूची में गड़बड़ियों की जांच के लिए एक समिति गठित की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों में गड़बड़ी करने के लिए मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े, जो ज्यादातर हरियाणा और गुजरात के थे।

भाजपा पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही चाल चल रही है। ममता ने दावा किया कि भाजपा ने महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों में मतदाता सूची में हेराफेरी कर जीत हासिल की।

उन्होंने बंगाल की जनता से मतदाता सूची की जांच करने की अपील की। इसके साथ ही ममता ने कहा कि किसी दिन एनआरसी और सीएए के नाम बंगाल के असली मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। भाजपा एकमात्र मकसद तृणमूल कांग्रेस को हराना और मतदाता सूची से असली लोगों के नाम हटाना है।

यह भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव के पहले देसी कट्टा के साथ के एक गिरफ्तार

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिन्हें भाजपा की मदद से मतदाता सूची में शामिल किया गया है। हम बाहरी लोगों (भाजपा) को बंगाल पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देंगे। बनर्जी ने कहा, भाजपा ने दिल्ली (विधानसभा चुनाव) में जो किया है, उसे बंगाल में दोहराया नहीं जा सकता।

इस बीच. ममता के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा ज्वाइन करने की अफवाहों पर तृणमूल महासचिव अभिषेक ने कहा कि वह ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ ही बोलेंगे, भले ही उनका गला काट दिया जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  23 अगस्त : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  हावड़ा स्थित रामराजा तल्ला के राम राजा पूजा का संक्षिप्त इतिहास
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *