IMG 20250528 WA0033

झाड़ग्राम में बड़ा राजनीतिक फेरबदल : निर्दलीय पंचायत सदस्य सहित करीब 100 परिवार तृणमूल में शामिल

झाड़ग्राम। जिले के गोपीवल्लभपुर 2 नंबर ब्लॉक के तपसिया कन्याश्री मंच पर मंगलवार को एक अहम राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। इस दिन पेटबिंदी ग्राम पंचायत के दक्षिण महापाल क्षेत्र के निर्दलीय पंचायत सदस्य रंजीत कामिल्या ने अपने समर्थक लगभग 100 परिवारों के साथ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। तृणमूल कांग्रेस के पेटबिंदी अंचल अध्यक्ष शंकर प्रसाद दे ने कहा, “दक्षिण महापाल के निर्दलीय पंचायत सदस्य रंजीत कामिल्या आज लगभग 100 परिवारों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे ग्राम पंचायत में तृणमूल की स्थिति और भी मजबूत हुई है।”

गौरतलब है कि गोपीवल्लभपुर 2 नंबर ब्लॉक के पेटबिंदी ग्राम पंचायत में कुल 20 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 13 सीटें, निर्दलीयों ने 6 सीटें और भाजपा ने 1 सीट जीती थी। रंजीत कामिल्या के तृणमूल में शामिल होने से पंचायत में पार्टी का प्रभाव और अधिक सुदृढ़ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस राजनीतिक जोड़ाव के पीछे पेटबिंदी अंचल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर प्रसाद दे की प्रमुख भूमिका रही। इस घटनाक्रम ने इलाके में तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक जमीन को और मजबूत कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seventeen =