कोलकाता | 29 सितंबर 2025 : माहेश्वरी महिला संगठन ने इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता के चुनिंदा सामाजिक-सांस्कृतिक पंडालों को “संवाद शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन मंडपों को दिया गया जिन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक संवाद और समावेशिता को अपनी थीम और प्रस्तुति में प्रमुखता दी।
नवदुर्गा शक्ति का पर्व है। नारी शक्ति की उपासना का पर्व है। शक्ति शाली नारी ही अपने और अपने परिवार,समाज, राष्ट्र का उत्थान कर सकती है। समाज की नारियों को सशक्त बनाने की जवाबदारी सामाजिक संगठन की है।
इसी उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन एंव कोलकाता हिंदी न्यूज़ संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसिद्धा समिति के अंतर्गत आयोजित संवाद शक्ति सम्मान के विजेताओं के नाम तृतीया को जारी किये गये।
कलकत्ता के साथ दक्षिण दम दम, उल्टाडांगा ,विधाननगर, संवाद शक्ति सम्मान नवरात्रा की चतुर्थी 26 सितंबर 2025 *को प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ करते हुए कुल 15 पूजा समितियों को संवाद शक्ति सम्मान में सम्मानपत्र – स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संवाद शक्ति सम्मान मुख्य रूप से बेस्ट ऑफ बेस्ट, बेस्ट मंडप एवं बेस्ट आइडल की श्रेणियों में दिया गया इस सूची में बिहाला फ्रेंड्स, अलीपुर सर्वोजनी, संतोषपुर लेक पल्ली, जोधपुर पार्क, बेलियाघाटा33 नंबर, चलताबगान सर्बोजनिन, जगत मुखर्जी पार्क, तला बरोबरी,दक्षिणधारी युथस, न्यू टाउन सर्वोजनी, अर्जुनपुर अमर सोबई, उल्टाडांगा संघरमी, दमदम पार्क भारत चक्र क्लब, दमदम तरुण दल, दमदम पार्क, कुमारटोली पार्क सर्वोजनी की पूजा शामिल थी।
राष्ट्रीय स्वयंसिद्धा समिति प्रभारी श्रीमती निर्मला मल्ल के साथ इस आयोजन में पूर्वांचल सह प्रभारी स्वयं सिद्धा श्रीमती पारुल साबु, प्रदेश मंत्री कुसुम मुंदडा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शुभांगी राठी ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिहानी ,प्रदेश संयुक्त मंत्री समिति टीम लीडर शशि नागौरी,समिति संयोजक कंचन भट्टर,मीना लाहोटी,
पूर्व कोलकाता अंचल से सचिव चंद्रकला तापडिया ,मध्य कोलकाता अंचल से अध्यक्ष पुष्पा मुंदडा, दक्षिण कोलकाता अंचल से अध्यक्ष सुमन कोठारी, हावड़ा अंचल से अध्यक्ष मीना राठी,सचिव भगवती बागड़ी ,संगीता काबरा की गरिमामय उपस्थिति थी।
कोलकाता हिन्दी न्यूज, शक्ति सम्मान के साथ साथ सभी सदस्यों ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेते इन हुए पूजा देखने का लुत्फ़ उठाया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




