‘एनिमल हॉस्पिटल ओन व्हील्स’ के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी ने 11 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी 

काली दास पाण्डेय, मुम्बई । मुंबई के चर्चित समाजसेवी समस्त महाजन के द्वारा संचालित ‘एनिमल हॉस्पिटल ओन व्हील्स’ के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी ने 11 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। अब बीमार घायल मूक जीवो को चिकित्सा सेवा और भी असरकारक रूप में ग्यारह नई एम्बुलेंस के साथ पुरे शहर में चोबीस घंटे मिलने वाली है।

राष्ट्रसंत पूज्य नम्रमुनि महाराज साहेब की कृपा- प्रेरणा से कार्यान्वित हो रही इस असाधारण एम्बुलेंस सेवा के शुभारंम्भ के अवसर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अलावा केन्द्रीय पशुपालन मंत्री पुरषोतम रुपाला, महाराष्ट्र के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मंत्री एनिमल हजबेंड्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी शामिल हुए।

बकौल समस्त महाजन अब एम्बुलेंस की संख्या ग्यारह होने से मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन के किसी भी कोने में मूक जीवों के लिए उपचार की त्वरित व्यवस्था हो सकेगी। इस उदेश्य को पूरा करने के लिए हम मुंबई को ग्यारह जोन में बांटकर हर जोनल कार्यालय में एक एक एम्बुलेंस तैनात करेंगे। इस वजह पशुओ का तुरंत इलाज हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *