Maharashtra elections: Number of voters in Mumbai crosses one crore

महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ के पार हुई

मुंबई : मुंबई में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि इस वर्ष की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यह संख्या 98.95 लाख थी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के समय मुंबई में 98,95,602 मतदाता थे, जिनमें से मुंबई में 25,16,667 और उपनगरीय जिले में 74,64,974 मतदाता शामिल थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख भूषण गगरानी ने कहा, ”विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में 1,02,29,708 मतदाता हैं, जिनमें से 25,43,610 मतदाता मुंबई में और 76,86,098 उपनगरीय जिले में हैं। इनमें 54,67,361 पुरुष, 47,61,265 महिलाएं और 1,082 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।”

इसके अलावा, आम चुनावों के बाद 43,020 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए जिनमें से 26,429 शहर से और 16,591 उपनगरों से थे। मुंबई में 36 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां कुल 410 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 105 मुंबई में तथा 315 उपनगरीय जिले में हैं।

यह भी पढ़ें:  12 जुलाई 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कुल 10,117 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 2,538 मुंबई में और 7,579 उपनगरीय जिले में हैं। सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर गगरानी ने कहा कि पुलिस विभाग ने मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए 25,696 कर्मियों को तैनात करने की योजना पेश की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Kolkata News: शांतनु की पत्नी के व्यवसाय में कालीघाट के काकू ने लगाया पैसा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कश्मीर में मुठभेड़ में हिज़बुल कमांडर की मौत, 3 जवान घायल
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =