IMG 20260103 WA0010

महाराजा श्रीशचंद्र कॉलेज में ‘स्टूडेंट वीक’ का भव्य आगाज

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान महाराजा श्रीशचंद्र कॉलेज में पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देशानुसार ‘स्टूडेंट वीक’ (छात्र सप्ताह) का अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष आयोजन का उद्देश्य छात्रों की आंतरिक प्रतिभा को निखारना और उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ना है।

इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार मजूमदार एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. मजूमदार ने कहा, “शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी है।

इस सप्ताह के दौरान छात्रों के लिए मानसिक मनोविज्ञान (Mental Psychology) पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो उनके तनाव को कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होंगे।”

डॉ. तिलक नस्कर ने राज्य सरकार की ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। लाइब्रेरी विभाग के डॉ. अभिजीत चक्रवर्ती ने पुस्तकालय के उपयोग के आधुनिक तरीकों और नई शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की।

प्रोफेसर कुंतल मित्र ने आगामी सात दिनों के कार्यक्रमों का विवरण साझा किया, जिसमें कविता पाठ, करियर काउंसलिंग और टैलेंट सर्च जैसी गतिविधियां शामिल हैं। कॉलेज परिसर में आयोजित इस ‘स्टूडेंट वीक’ को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया।

आने वाले दिनों में स्वास्थ्य जांच शिविर, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।वही डॉ. माझी के नेतृत्व में एन.सी. सी के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज कैंपस में क्लीनिंग कैप्म का भी आयोजन किया गया। अंत में, सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर कुंतल मित्र ने किया।IMG 20260103 WA0011

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =