IMG 20220831 WA0005

महाराज ने किया न्यू इंडियन ब्वायज क्लब के गणेशोत्सव का उद्घाटन

खड़गपुर । खड़गपुर नगरपालिका वार्ड 22 के ट्रैफिक स्थित डॉ. अंबेडकर कालोनी में आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को हुआ। स्थानीय सामाजिक संस्था “न्यू इंडियन ब्वायज क्लब” के तत्वावधान में आयोजित इस पूजा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय भारत सेवाश्रम संघ के महाराज स्वामी पंकजानंद जी ने किया।

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों में प्रदीप वाघमारे, रंजीत वर्मन, सूरज वाघमारे, असित सरकार तथा गोपी राव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि कालोनी के युवक 2010 से लगातार यहां गणेश पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं।

हर साल की तरह इस बार भी आगामी 3 सितंबर को महाभोग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग सम्मिलित होंगे। उत्सव के दौरान रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 1 =