शिलदा चंद्रशेखर कॉलेज ने रचा इतिहास, बना ओवरऑल चैंपियन
तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। उच्च शिक्षा विभाग की पहल पर झाड़ग्राम जिले के बीनपुर स्थित शिलदा चंद्रशेखर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर-कॉलेज जिला स्पोर्ट्स एंड गेम्स चैंपियनशिप 2025-26 का समापन मंगलवार को उत्सवपूर्ण माहौल में हुआ। खेल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा के इस महाकुंभ में जिले के आठ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
📍भव्य उद्घाटन, गरिमामयी उपस्थिति : प्रतियोगिता का उद्घाटन झाड़ग्राम राज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवनारायण राय ने किया। उद्घाटन समारोह में डॉ. निमाई चंद मासांत (प्राचार्या, रानी इंदिरा देवी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज), डॉ. स्वदेश रंजन पान (प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन फॉर विमेन)

काकली महात्मा (अध्यक्ष, गवर्निंग बॉडी), डॉ. सुशांत कुमार डोलई (प्राचार्य), डॉ. सुजाता तिवारी (उप-प्राचार्या) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सरकारी पर्यवेक्षक डॉ. संजय भुइयां की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विश्वसनीयता प्रदान की।
📍खेलों में दिखा दमखम : चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स, फुटबॉल और महिला खो-खो – इन तीन प्रमुख खेल श्रेणियों में किया गया।
📍शानदार प्रदर्शन करते हुए शिलदा चंद्रशेखर कॉलेज ने तीनों ही वर्गों में जीत दर्ज कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
📍 एथलेटिक्स में सेवा भारती महाविद्यालय उपविजेता रहा।
📍फुटबॉल एवं महिला खो-खो में सेवा यतन शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय ने उल्लेखनीय स्थान हासिल किया।
📍संथाली संस्कृति के रंग में समापन : प्रतियोगिता का समापन जिले की पारंपरिक संथाली नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने समारोह को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया। समापन अवसर पर बीनपुर थाना प्रभारी प्रशांत दास, सब-इंस्पेक्टर बादल पाल, कॉलेज प्रबंधन के सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
📍आयोजन को मिली सराहना : पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और उत्साह देखते ही बनता था।
📍कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशांत कुमार डोलई ने सफल आयोजन के लिए पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं।
📍खेलों के इस सफल आयोजन ने झाड़ग्राम जिले को एक बार फिर खेल प्रतिभाओं की भूमि के रूप में स्थापित।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



