बीसलपुर, पीलीभीत। पत्रिका काव्या मृत के संपादक टी.एल. वर्मा ने पत्रिका विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल, बरेली की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि रहे आचार्य के के. चंचल, बिलसंडा; विशिष्ट अतिथि रहे गिरीश पांडेय, वाराणसी। संचालन शायर गजलराज,बरेली ने किया।
माँ शारदे की वंदना गीतकार डॉ. दिनेश समाधिया, बीसलपुर ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पत्रिका काव्या मृत के साथ थम्मन लाल वर्मा द्वारा लिखित महाकव्य नव-दमयंती का विमोचन किया गया। इस अवसर पर गिरीश पांडेय, वाराणसी तथा अवजीत अवि, बिसौली, बदायूं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इनके अतिरिक्त दीपक मुखर्जी दीप, बरेली; रामसेवक शुक्ला, राजेश शर्मा, सुधीर मिश्रा, आचार्य दिनेश पाल सभी बिलसंडा से तथा रंजीत राजा, रजनीश गंगवार व प्रियांशु त्रिपाठी आदि कवि शायरों ने कविता के विभिन्न रसों की प्रस्तुति से सभागार में सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



