अनिल बेदाग, मुंबई, 23 अगस्त 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने फिल्म तेहरान में अपने किरदार “काजल सिंघानिया” के ज़रिए दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।
जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए उन्होंने एक जमीनी, संवेदनशील और सच्ची महिला की भूमिका निभाई है, जो अपने प्रियजनों के लिए हर मोर्चे पर खड़ी रहती है।
मधुरिमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह किरदार उनके अब तक के करियर से बिल्कुल अलग था।
“मैंने पहले काल्पनिक किरदार निभाए हैं — राजकुमारी, पुलिस अधिकारी, योद्धा — लेकिन तेहरान में मेरा रोल पूरी तरह असली और भावनात्मक था। यह किसी से प्रेरित नहीं था, बल्कि एक आम महिला की ताकत को दर्शाता है”।
फिल्म तेहरान, रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे अरुण गोपालन ने निर्देशित किया है। कहानी में मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा और एलनाज नौरोजी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
मधुरिमा ने बताया कि जॉन अब्राहम के साथ काम करने का अनुभव बेहद सहज और प्रेरणादायक रहा।जॉन का नाम सुनते ही मैंने इस फिल्म के लिए हां कर दी।
तेहरान की सफलता ने एक बार फिर मधुरिमा की सार्थक भूमिकाएँ निभाने और दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने की क्षमता को साबित कर दिया है। ज़ी5 पर फिल्म के ट्रेंड के साथ, प्रशंसक वंदना के सफ़र का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
फिल्म 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और स्वतंत्रता दिवस से पहले दर्शकों को एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी देखने को मिली।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


