IMG 20240907 WA0080

लखनऊ : वास्तुकला एवं योजना संकाय में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का कला कार्यशाला से समापन

ओरिएंटेशन वर्कशॉप : कलात्मक सृजनशीलता का उत्सव

लखनऊ। पिछले तीन दिनों से वास्तुकला एवं योजना संकाय, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, टैगोर मार्ग में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में वास्तुकला के प्रथम वर्ष के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे समस्त छात्रों को वास्तुकला एवं दृश्यकला के विभिन्न माध्यमों की बारीकियों को अलग अलग विधाओं से रूबरू कराया गया।

भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि इस श्रृंखला में शनिवार को कला कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें टेराकोटा प्लेट (मिट्टी के बने तस्तरीयों) पर पेंटिंग, क्यूब आर्ट और मिनिमल आर्ट जैसे तीन विधाओं में कार्यशाला सम्पन्न हुई। कला शिक्षक विषय विशेषज्ञ के रूप में गिरीश पांडेय, धीरज यादव, रत्नप्रिया और शुभा त्रिपाठी ने तीनों माध्यमों में छात्रों को जानकारी दी और छात्रों से कलाकृतियां तैयार कराईं। कला विशेषज्ञों की उपस्थिति में वास्तुकला के प्रथम वर्ष के छात्रों ने इन तीनों कला माध्यमों में कलाकृतियों का सृजन किया।

समस्त छात्रों को तीन समूहों में विभाजित कर उन्हें एक-एक माध्यम में काम करने के लिए बताया गया। प्रथम समूह के छात्रों ने टेराकोटा प्लेट (मिट्टी के बने तस्तरीयों) पर सफेद रंग से चित्रों का निर्माण किया। वहीं दूसरे समूह के छात्रों ने लकड़ी से बने वर्गाकार आकृति पर ऐक्रेलिक रंगों से चित्रों का निर्माण किया गया साथ ही कहीं कहीं स्टैंसिल माध्यम से भी चित्र उकेरे गए।

यह भी पढ़ें:  भरत-चरित्र पावन भ्रात-पद

साथ मे तीसरे समूह में छात्रों ने कला के मिनिमिलिस्टिक आर्ट के शैली पर आधारित चित्रों का निर्माण किया। इस विधा में न्यूनतम रंग, रेखा एवं आकार तथा वस्तुओं का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक भावनाओं की अभिव्यक्ति की जाती है। मिनिमल आर्ट के लिए छात्रों ने 10×12 इंच के कैनवस पर कुछ प्राकृतिक तत्वों पेड़ो की छोटी-छोटी टहनियाँ, फूल, पत्तियों, मिट्टी आदि को चिपकाकर कृतियाँ तैयार की।

छात्रों ने कैनवस, टेराकोटा, लकड़ी जैसे माध्यमों पर रंगीन रंग रेखाओं से भावनाओ की स्वछंदता को आकार प्रदान करना सीखा। सभी छात्र छात्राओं ने बड़े ही तन्मयता, रुचि, उत्साह व उमंग के साथ इस कला कार्यशाला में भागीदारी की। संस्था के कला शिक्षक व मूर्तिकार गिरीश पांडेय एवं चित्रकार भूपेंद्र कुमार अस्थाना, धीरज यादव, रत्नप्रिया व शुभा त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन किया।

प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का कहना था कि आज का पूरा दिन कला सृजनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। वास्तुकला एवं योजना संकाय की अधिष्ठाता डॉ. वंदना सहगल और विभागाध्यक्ष प्रो. रितु गुलाटी ने इस कला कार्यशाला में प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की प्रसंशा की और कहा की इस प्रकार के कार्यशालाओं से सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है।

यह भी पढ़ें:  हरित श्रद्धांजलि : माँ की स्मृति में श्यामल बेरा का एक लाख वृक्ष लगाने का संकल्प

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सुजनी कला - रंगीन कतरनों के कोलाज से भावनाओं का अमूर्तन दृश्य
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *