Mid Day Meal

LPG संकट: बंगाल में मिड-डे मील प्रभावित, लकड़ी-चूल्हे पर पकाया जा रहा खाना

कोलकाता, 13 मार्च 2026: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट से एलपीजी किल्लत का असर अब स्कूलों की रसोई में भी दिखने लगा है।

बंगाल के कई स्कूलों में रसोई गैस सिलिंडर की कमी से दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) कार्यक्रम पर असर पड़ना शुरू हो गया है। इसके कारण अधिकारी लकड़ी जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने या छात्रों को सीमित खाद्य पदार्थ परोसने के लिए मजबूर हैं।

हावड़ा के दो प्राइमरी स्कूलों में खाना बनना बंद

हावड़ा जिले के दो प्राइमरी स्कूलों में गैस की कमी की वजह से मिड-डे-मील बनना बंद हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण 24 परगना में लकड़ी का सहारा

दक्षिण 24 परगना जिले के कृष्णाचंद्रपुर हाई स्कूल में प्रबंधन ने एलपीजी सिलिंडर की कमी की आशंका के मद्देनजर वैकल्पिक ईंधन के रूप में जलावन की लकड़ियां इकट्ठा करके रखी हैं।

प्रधानाध्यापक चंदन मैती ने बताया कि 11 मार्च को लगभग 1,500 छात्रों के लिए दोपहर का भोजन पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी की आग से पकाया गया क्योंकि स्कूल को गैस की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल 12वीं का तीसरा सेमेस्टर रिजल्ट जारी, 93.72% छात्र हुए पास

Mid Day Meal

स्कूल ने एक दिन पहले ही इस संकट की आशंका जताई थी और अस्थाई समाधान के तौर पर जलावन की लकड़ी की व्यवस्था कर ली थी।

उन्होंने कहा कि हमें मंगलवार को ही अंदाजा हो गया था कि क्या हो सकता है और हमने उसी के अनुसार तैयारी कर ली थी। लेकिन जलाऊ लकड़ी की आपूर्ति सीमित है। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं चल सकती और सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत है।

नदिया में सिलेंडर खत्म होने के बाद वैकल्पिक इंतजाम

नदिया स्थित बरोजागुली गोपाल अकादमी के प्रभारी शिक्षक राजकुमार हाजरा ने बताया कि बुधवार को खाना पकाने के बाद एलपीजी सिलेंडर खत्म हो गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो गया है।

हम ब्लॉक विकास कार्यालय और स्थानीय एलपीजी गैस आपूर्तिकर्ताओं के संपर्क में हैं। किसी भी परिस्थिति में दोपहर के भोजन कार्यक्रम को रोका नहीं जा सकता।

बीरभूम में लकड़ी से खाना पकाया

बीरभूम जिले के बोलपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में अधिकारियों ने लगभग 100 छात्रों के लिए खाना पकाने के लिए लकड़ी के जलावन की व्यवस्था की। जिलों में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना को लागू करने वाले अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने छात्रों के भोजन में व्यवधान को रोकने के लिए केंद्र के साथ इस मामले को उठाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से संपर्क किया है।

यह भी पढ़ें:  मालदा || महानंदा नदी से अज्ञात युवक का गला कटा शव बरामद

LPG wait

मध्य कोलकाता में उबले अंडे परोसे गए

मध्य कोलकाता के रानी रासमणि हाई स्कूल में बुधवार को खाना पकाने की गैस की कमी के कारण छात्रों को उबले अंडे परोसे गए। प्रधानाध्यापक सैयद मोहसिन इमाम ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 70-80 छात्रों को मध्याह्न भोजन परोसा जाता है। गुरुवार को एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा छात्रों को खिचड़ी और अंडा उपलब्ध कराया गया।

दक्षिण कोलकाता में खिचड़ी परोसी गई

दक्षिण कोलकाता के लेक गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को खिचड़ी परोसी गई। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कहा, हमें सोयाबीन, अंडा, दाल और चावल की व्यंजन सूची में कटौती करनी पड़ी और आज के लिए खिचड़ी का इंतजाम किया है। हम किसी भी परिस्थिति में भोजन बंद नहीं करना चाहते। लेकिन आने वाले दिनों में क्या होगा, नहीं जानते।

Mid day meal

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *