1000184293

अकेलेपन से डिमेंशिया का खतरा 30 फीसदी से अधिक बढ़ जाता है

यी दिल्ली, 22 अक्टूबर। अकेलापन एक बड़ा जोखिम कारक है जिससे भूलने की बीमारी ‘डिमेंशिया’ से ग्रस्त होने का खतरा 30 फीसदी से अधिक बढ़ जाता है और इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि किसी व्यक्ति की उम्र या लैंगिक पहचान क्या है।

वैश्विक स्तर पर छह लाख प्रतिभागियों को सम्मिलित करने वाले 21 विस्तृत अध्ययनों पर आधारित समीक्षा में यह पाया गया।

अकेलापन डिमेंशिया का पता चलने से पहले के लक्षणों से भी जुड़ा पाया गया जैसे कि संज्ञानात्मक हानि या इसमें कमी होना। अकेलेपन की स्थिति में कोई व्यक्ति खुद को सामाजिक रिश्तों से असंतुष्ट पाता है।

दोनों स्थितियां निर्णय लेने, स्मृति और विचार प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। हालांकि, डिमेंशिया के लक्षण किसी व्यक्ति के दैनिक कामकाज को बाधित करने के लिहाज से काफी गंभीर होते हैं।

समाज से अलग-थलग महसूस करने की मनोवैज्ञानिक स्थिति को अब व्यापक रूप से खराब स्वास्थ्य के लिए एक जोखिम कारक माना जाता है। हालांकि अध्ययनों से पता चला है कि अकेलापन सीधे तौर पर बीमारी का कारण नहीं बन सकता।

Loneliness increases the risk of dementia by more than 30 percent

‘नेचर मेंटल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में फ्लोरिडा स्टेट विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर और प्रमुख लेखक मार्टिना लुचेती ने कहा, ”डिमेंशिया एक पूरी प्रक्रिया (स्पेक्ट्रम) है।

यह भी पढ़ें:  कोरोना काल में लोगों की आमदनी घटी इनकम, एक साल में भाजपा की संपत्ति 1056 करोड़ बढ़ी

जिसके तहत ‘न्यूरोपैथोलॉजिकल’ परिवर्तन होते हैं जिनकी शुरुआत चिकित्सकों द्वारा इसका पता लगाने से दशकों पहले शुरू हो जाती है। इस संदर्भ में विभिन्न संज्ञानात्मक परिणामों या लक्षणों से अकेलेपन के संबंध का अध्ययन जारी रखना महत्वपूर्ण है।

मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पहलुओं, जैसे कि जीवन में उद्देश्य की कमी या ऐसा महसूस होना कि व्यक्तिगत विकास के लिए कम अवसर हैं, इसमें थोड़ी संज्ञानात्मक हानि का पता चलने से तीन से छह साल पहले उल्लेखनीय रूप से गिरावट देखी गई।

यह परिणाम अगस्त में ‘न्यूरोलॉजी न्यूरोसर्जरी एंड साइकेट्री’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।

इस अध्ययन में पाया गया कि अकेलापन डिमेंशिया के समग्र जोखिम को 30 प्रतिशत, अल्जाइमर रोग के जोखिम को 39 प्रतिशत, संवहनी डिमेंशिया को 73 प्रतिशत और संज्ञानात्मक हानि को 15 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।

Loneliness increases the risk of dementia by more than 30 percent

अल्जाइमर रोग मस्तिष्क में प्रोटीन के संचय के कारण होता है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह कोशिका के मरने का कारण बनता है, जबकि संवहनी (वेस्कुलर)डिमेंशिया मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को नुकसान होने के कारण होता है।

यह भी पढ़ें:  पुलवामा : आतंकवादी हमले में घायल रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी की मौत

लुचेती ने कहा कि ये निष्कर्ष बढ़ती उम्र के वयस्कों के आरोग्य और उनके संज्ञानात्मक स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए अकेलेपन के स्रोतों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये काम, मजबूत होंगे घुटने और दर्द से मिलेगा छुटकारा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =