World Updates : लंदन पुलिस ने 20 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

लंदन। लंदन में पुलिस कम से कम 30 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को प्रदर्शन के दौरान शनिवार के लैम्बेथ ब्रिज को अवरुद्ध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने देर शनिवार को ट्वीट कर कहा, “लैम्बेथ ब्रिज को अब फिर से खोल दिया गया है। एस14 शर्तों का उल्लंघन करने पर 30 गिरफ्तारियां की गईं। हम प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कार्रवाई करना जारी रखेंगे।”

पुलिस ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और मार्ग को फिर से खोल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इंसुलेट ब्रिटेन आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए घरों को इन्सुलेट और रेट्रोफिट करने की मांग कर रहे हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल में डालने के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया और लैम्बेथ ब्रिज को अवरुद्ध कर दिया।

अटलांटा हवाई अड्डे पर गोली चली, तीन लोग घायल

अमेरिका के अटलांटा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दुर्घटनावश गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए हैं।यह जानकारी अमेरिका के परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) ने दी है। टीएसए ने शनिवार को बयान जारी कर बताया, “आज लगभग 1:30 बजे हार्ट्सफील्ड-जैक्शन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य तलाश बिंदु पर तलाश के दौरान टीएसओ ने एक्स-रे द्वारा पहचानी गई प्रतिबंधित वस्तु के कारण बैग की तलाशी शुरू की। उन्होंने सलाह दी यात्री बैग को छुए और जैसे ही उन्होंने बैग को खोला, उसमें बन्दूक मिली।” उधर, हवाई अड्डा प्रशास ने ट्वीट कर कहा कि यह गोलीबारी की घटना नहीं है। हवाई अड्डा प्रशासन के मुताबिक तलाशी के दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई। टीएसए ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनके जीवन का कोई खतरा नहीं है।

रॉटरडैम में प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में तीन लोग घायल

दक्षिण नीदरलैंड के रॉटरडैम में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए नए प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रॉटरडैम पुलिस ने कहा, “गोली लगने से तीन दंगाई घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी को पैर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक अन्य पुलिस अधिकारी का इलाज पैरामेडिक्स द्वारा किया गया।

पुलिस ने कहा, “कई पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें आईं।” पुलिस के मुताबिक अधिकारियों पर पथराव और आतिशबाजी से हमला किया गया। इससे एक दिन पहले प्रदर्शन के दौरान 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछार की तथा हवा में गोलियां चलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *