लॉकडाउन में बंगाल की सड़कों पर छाई विरानी

कोलकाता : राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बंगाल सरकार ने इस महीने में सात दिन राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर इस माह के दूसरे  लॉकडाउन के दिन राज्य में विरानी छाई रही। जिसके चलते पूरे राज्य में सन्नाटा पसरा है। पुलिस हर तरफ लोगों पर निगरानी रख रही है।

पूर्ण लॉकडाउन की वजह से कोलकाता व आसपास के जिलों में सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दुकान, निजी व सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान, परिवहन सेवा, बैंक आदि सब बंद रहे। इसके साथ ही विमानन सेवाएं भी बंद थी।

राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा और इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर प्रतिबंध है। इधर, लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी काफी कड़े कदम उठाये हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी रही।

वाहन लेकर व पैदल सड़कों पर निकलने वालों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती दिखाई दी। वहीं जरूरी कारण नहीं बताने पर पुलिस ने वाहन जब्त करने के साथ कई लोगों को गिरफ्तार भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *