7kol3 online webinar

डीपीआरएमएस ने भामसं का 66 स्थापना दिवस के अवसर पर किया लाइव वेबिनार का आयोजन

23 जुलाई देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस था। इस दिन बंगाल में ल़ॉकडाउन होने के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की खड़गपुर कारखाना व ओपन लाइन इकाई ने मिलकर लाइव वेबिनार द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 66 वें स्थापना वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री साधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एकमात्र ऐसा संगठन है
जो अपने स्थापना काल से आज तक 65 साल का कार्यकाल निर्विवाद अबाध गति से विकास करते हुए देश के प्रथम क्रमांक का मजदूर संगठन बन कर भारत के श्रमिकों का प्रतिनिधित्व विश्व स्तर पर कर रहा है।
दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री, पवन कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रीय सोच रखने वाला एक मात्र संगठन है जो लगातार मजदूरों के हित में कार्यरत है। दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष, प्रहलाद सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय मजदूर संघ के तपस्वी, बलिदानी व कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की जिनके अथक प्रयास से आज भारतीय मजदूर संघ इस मुकाम पर पहुँचा है।
इसके अलावा वेबिनार में केंद्र सरकार व  विभिन्न राज्य सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों, रेलवे कर्मचारियों के महंगाई भत्ता फ्रीज करने, प्रवासी मजदूर की समस्यायों और केंद्र  सरकार द्वारा सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण एवं निगमीकरण  की नीतियों पर चर्चा हुई।  इसी के मद्देनजर भारतीय मजदूर संघ व भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने 24 जुलाई से 30 जुलाई तक “सरकार जगाओ सप्ताह” के रूप में  विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की खड़गपुर कारखाना व ओपन लाइन इकायों द्वारा क्रमशः दिनांक 26 जुलाई (रविवार, सीएमई गेट के समीप) एवं 27 जुलाई (सोमवार, डीआरएम गेट के समीप) को हल्ला बोल कार्यक्रम द्वारा केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में पवन कुमार और प्रहलाद सिंह दोनों ने ही रेलवे में होने वाली मजदूर विरोधी गतिविधियों के लिए रेलवे के मान्यता प्राप्त दोनों फेडेरेशनों के निकम्मेपन को जिम्मेदार बताया व संघ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ परिवार में नई उर्जा प्रदान करते हैं।
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  संविधान का 130वां संशोधन विधेयक, 2025- मंत्रियों के स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार पर सख़्ती से अंकुश लगाने में मील का पत्थर साबित होगा

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर कवियों ने दिया प्रकृति को बचाने का संदेश
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *