Vlcsnap 2022 11 23 20h00m31s252

डांस डांस जूनियर के सेमीफाइनल में पहुंची कूचबिहार की नन्ही ऋतिका

कूचबिहार। प्रतिभा इंसान को दूर तक ले जाती है। प्रतिभा के आगे कुछ टिक नहीं सकता। ऐसी ही एक प्रतिभा का नाम है कूचबिहार शहर के पास डोडेयार हाट गांव की ऋतिका शील शर्मा। महज 6 साल की उम्र में ही उसने अपने टैलेंट से कई लोगों का दिल जीत लिया है।ऋतिका शील शर्मा कक्षा एक की छात्रा है।तीन साल की उम्र से उसका नृत्य प्रशिक्षण शुरू हो गया । तभी से डांस उसकी जिंदगी बन गयी। ऋतिका हाल ही में एक निजी टीवी चैनल के डांस शो (डांस डांस जूनियर) के सेमीफाइनल में पहुंची।

कूचबिहार जैसे सीमांत जिलों से ऋतिका ने अपनी प्रतिभा के कारण कोलकाता में अपनी अलग पहचान बनाई । उसे अनगिनत लोगों का प्यार और समर्थन मिला। उसकी इस कामयाबी से पूरा कूचबिहार जिला गौरवान्वित है। कूचबिहार के लोगों को आज ऋतिका पर गर्व है। ऋतिका को लेकर सभी उत्साहित हैं। ऋतिका की मां पूजा शील शर्मा ने कहा, ‘ऋतिका बचपन से ही म्यूजिक और डांस सुनती थीं। गाना-बजाना सुनते ही वह घर से निकल पड़ती थी।

यह भी पढ़ें:  जांचकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज नहीं करने के आदेश पर न्यायालय की रोक

इस स्वभाव को देखकर मैंने तीन साल की उम्र में उसे नृत्य का प्रशिक्षण देना शुरू किया। उसने कूचबिहार और सिलीगुड़ी दो जगहों पर नृत्य प्रशिक्षण लिया। फिर उसे सिलीगुड़ी ऑडिशन में मौका मिला और वहां से उसे कोलकाता में मौका मिला और वह सेमीफाइनल तक पहुंची । उसका सफर आसान नहीं था, उसे कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा। सबका आशीर्वाद से वह सेमीफाइनल तक पहुंची।

आज वह कोलकता से अपने घर कूचबिहार पहुंची। उसकी इस कामयाबी से पूरा कूचबिहार गर्व महसूस कर रहा है ” डांस कोच मनोज सूत्रधर ने कहा, ”ऋतिका बहुत टैलेंटेड बच्ची है। वह भविष्य में बहुत आगे जाएगी । सभी को इसकी उम्मीद है। उन्हें उम्मीद है कि ऋतिका भविष्य में कूचबिहार का नाम रोशन करेगी और डांस के जरिए अपना करियर बनाने में कामयाब होंगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटाया

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए देशप्राण वीरेंद्रनाथ शासमल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − fourteen =