Images 2022 12 31T194657.656

फिलमची भोजपुरी पर शुरू हुआ ‘लिट्टी चोखा और चटनी’

मुंबई। भोजपुरी के लोकप्रिय टीवी चैनल फिलमची टीवी पर नया शो ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ शुरू हो गया है। ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ शो में मनोज टाइगर और सतीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे फिलमची चैनल पर प्रसारित होगा। फिलमची चैनल के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मिश्रा ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ एक शानदार कॉमेडी वाला शो है, जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन की दुनिया का अलग अंदाज में सैर कराएंगी।

यह शो सर्दी में हंसी की गर्मी दिलाने वाला है। इसमें धारावाहिक निमकी मुखिया से प्रसिद्ध हुई कलाकार भूमिका गौरांग निभा रही हैं चटनी का किरदार, वहीं मनोज टाइगर निभाएंगे लिट्टी का किरदार। जबकि सतीश वर्मा बनेगें चोखा। इसके अलावा इस शो में अवधेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, महेश आचार्य आदि कई फेमस चेहरे भी दिखने वाले हैं।

राजीव मिश्रा ने कहा कि यह एक पारिवारिक शो है। नए साल में यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहद खास शो होने वाला है। यह शो अपने आप में बेहद खास है। इस शो की खास बात यह होगी कि इसमें बिहार–यूपी के अलग अलग विषयों को लेकर व्यंग कलात्मक अंदाज में दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  उत्तर दिनाजपुर: विकलांग की बेहतर जिंदगी के लिए तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष ने दिलाया टोटो

इसमें आम आदमी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा, जिसमें जोरदार ठहाके वाली हंसी का तड़का भी लगेगा। ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ भोजपुरी टीवी इंडस्ट्री का अलग तरह का शो होगा। यह अनोखा शो दर्शकों को पसंद आएगा, जिसके लिए हमने बेहद प्रयास भी किए हैं। मुझे लगता है कि हमारा यह शो दर्शकों को फिल्मों से ज्यादा मनोरंजन देने वाला है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  रश्मिका मंदाना के डीपफेक विवाद में सामने आई बड़ी जानकारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *