तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुस्तकालय में पुस्तकालय दिवस 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुजय हाजरा, जिला परिषद की सभापति प्रतिभारानी माईती।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (विकास) केम्पा होन्नैया, मेदिनीपुर जिले के डिप्टी मजिस्ट्रेट और प्रसिद्ध साहित्यकार मृदुल श्रीमानी, साहित्यकार सिद्धार्थ सांतरा, बीडीओ खड़गपुर 1 सौमेन दास आदि उपस्थित थे।
दीप प्रज्वलन के साथ पुस्तकालय दिवस का उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर को देखते हुए लगभग 30 छात्रों को पुस्तक उपहार में दी गई। मृदुल श्रीमानी ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकालय हमारे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वे पुस्तकें, पत्रिकाएं और अन्य संसाधन प्रदान करते हैं जो पाठकों को नई दुनियाओं से परिचित करा सकते हैं और उन्हें अधिक जागरूक नागरिक बनने में मदद कर सकते हैं।
राज्य सरकार के जन शिक्षा प्रसार और पुस्तकालय सेवा विभाग के तत्वावधान में और स्थानीय पुस्तकालय कृत्यक पश्चिम मेदिनीपुर के प्रबंधन में मनाया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय के सदस्यों ने छात्रों को पुस्तकें उपहार में दी और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

