F8cb0c20 4578 4238 8dff c0e336698adf

आइये जानते हैं बजरंग बाण का पाठ करने के लाभ!

वाराणसी । कलयुग में सबसे चर्चित, प्रभावशाली व शीघ्र फल प्रदान करने वाले हनुमान जी है। हनुमान जी की आराधना करने में नियम, संयम का पालन करना बहुत जरूरी होता है। नियम, संयम में त्रुटि होने पर हनुमान दण्ड अवश्य देते है, इसलिए हनुमान जी की अराधना करने में किसी भी प्रकार का दुव्र्यसन न करें। संकट को हरने वाले हनुमान जी के अनेक रूप है। उनमें से एक है वज्र रूप। वज्र रूप वाले हनुमान जी को बजरंगबली कहा जाता है। बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

आइये जानते है बजरंग बाण का पाठ करने से क्या-क्या लाभ मिलता है?
पूजन विधि : अपने इष्ट कार्य की सिद्धि के लिए मंगल अथवा शनिवार का दिन चुन लें। हनुमान जी का एक चित्र या मूर्ति जप करते समय सामने होनी चाहिए। बैठने के लिए कुशासन का प्रयोग करें। अनुष्ठान करने के लिए शुद्ध स्थान तथा शान्त वातावरण होना आवश्यक है। घर में यदि सुलभ न हो तो किसी मन्दिर में पाठ कर सकते है। हनुमान जी के अनुष्ठान में दीपदान का विशेष महत्व होता है।

गेंहू, चावल, मूंग, उड़द व काले तिल : पांचों अनाजों (गेंहू, चावल, मूंग, उड़द व काले तिल) को अनुष्ठान से पूर्व एक-एक मुठठी मात्रा में लेकर शुद्ध गंगाजल में भिगो दें। अनुष्ठान वाले दिन इन अनाजों को पीसकर उनका दीपक बना लें। बत्ती के लिए अपनी लम्बाई के बराबर कलावे का एक धागा लेकर इसे पांच बार मोड़ लें।

यह भी पढ़ें:  बंगलादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की संस्था उपेक्षित

हनुमान जी को गूगुल की धूनी सबसे प्रिय है :
इस प्रकार के धागे की बत्ती बनाकर उसे सुगन्धित तेल में डालकर प्रयोग करें। समस्त पूजन काल में यह दीपक जलता रहना चाहिए। हनुमान जी को गूगुल की धूनी सबसे प्रिय है। जप के प्रारम्भ में संकल्प अवश्य लेना चाहिए कि मनोकामना पूर्ण होने पर हम हनुमान जी के निमित्त कुछ न कुछ करते रहेंगे। अब शुद्ध उच्चारण से हनुमान जी की छवि पर ध्यान केन्द्रित करके बजरंग बाण जाप करें।

बजरंग बाण का पाठ करने के लाभ :
* यदि आप शत्रुओं व विरोधियों से बहुत परेशान है तो प्रत्येक मंगलवार को 11 बार बजरंग बाण का पाठ करें।
* बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से आत्म-विश्वास व साहस में वृद्धि होती है।
* ह्रदय रोगियों व ब्लड प्रेशर के रोगियों को बजरंग बाण का पाठ करने से स्वास्थ्य में विशेष लाभ होता है।
* जो बच्चे कमजोर है या किसी को काम को करने से पहले डर से जाते है, उन्हें बजरंग बाण का पाठ करवाना चाहिए।
* अगर हर कार्य में अड़गे लग रहे है तो शनिवार के दिन 21 बार बजरंग बाण का पाठ करने से फायदा होता है।
* अगर आप कहीं साक्षात्कार देने जा रहे है तो 5 बार बजरंग बाण का पाठ करके जाइये सफलता मिलेगी।
* यदि आपके व्यापार में निरंतर हानि हो रही है तो अपने व्यापार स्थल पर लगातार 8 मंगलवार बजरंग बाण का पाठ करें या किसी योग्य कर्मकाण्डी पंडित से करवायें। लाभ अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  नौतपा 2023 को लेकर भ्रम! 22, 25 और 26 मई के दावे, जानिए सच क्या है?

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पण्डित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो.9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कार्तिक मास में 7 नियम निभाएं, सुख-समृद्धि पाएं!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =