IMG 20260721 WA0011

पढ़ाई के साथ पर्यावरण का पाठ : विद्यार्थियों के घर-घर पहुंचकर लगाया गया पौधा

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। 14 से 20 जुलाई तक मनाए जा रहे ‘अरण्य सप्ताह’ के तहत पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के खाकुड़दा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल की गई। विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के घर-घर जाकर पौधरोपण किया।

हरित संकल्प एवं वृक्षारोपण उत्सव के साथ अरण्य सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अभियान में भगवती देवी प्राथमिक शिक्षक शिक्षण संस्थान, भगवती देवी शिक्षा निकेतन, पश्चिम बंग विज्ञान मंच (बेलदा विज्ञान केंद्र), खाकुड़दा विज्ञान-प्रौद्योगिकी मिलन मंच तथा कागजेर नौका संगठन ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक बसंत मिश्र तथा पश्चिम बंग विज्ञान मंच के जिला सचिव डॉ. सुधापद बसु ने किया। इस अवसर पर भगवती देवी पीटीटीआई के प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर मिश्र, विज्ञान मंच के नेता डॉ. बाबूलाल शासमल, शिक्षक नरसिंह दास सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  कुल्टीकरी : शिविर में रक्तदान कर किया 'कवि प्रणाम'

अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 150 विद्यार्थियों को उनकी पसंद के पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

इसके बाद आयोजन से जुड़े छह संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनके अभिभावकों की उपस्थिति में पौधरोपण कराया। अम्बीडांगर, गुड़दला, खाकुड़दा, बड़मोहनपुर, दीघा और धनेश्वरपुर गांवों में विद्यार्थियों के घरों पर पौधे लगाए गए।

इस अनूठी पहल की अभिभावकों ने सराहना की, वहीं आसपास के लोग भी इस अभियान को लेकर उत्सुक दिखाई दिए। आयोजकों ने बताया कि ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान का उद्देश्य मातृभूमि और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

मां के निस्वार्थ प्रेम और पेड़ों के जीवनदायी महत्व को जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें:  केपटाउन टेस्ट में द.अफ्रीका की कप्तानी करेंगे डीन एल्गर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  ममता ने दो स्कूली छात्रों की हत्या की सीआईडी जांच के आदेश दिए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − five =