तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और सचिव शाहिद परवेज (सीनियर डिवीजन सिविल जज) के निर्देश पर महिषागेड़िया हाई मदरसा में एक कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को बाल विवाह और महिला तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करना था।
शिविर में प्रमुख उपस्थित लोगों में महिषागेड़िया हाई मदरसा के प्रधानाध्यापक अलिप बाबू जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र शेख रियाजुल, समाजसेवी और शिक्षक जाहांगीर चौधरी आदि शामिल रहे।
शिविर में बाल विवाह के दुष्प्रभाव और महिला तस्करी के भयावह पहलुओं पर चर्चा की गई। समाज को अधिक जागरूक करने के लिए आह्वान किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण समय-समय पर ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करता है।
ताकि आम लोग कानून के बारे में उचित ज्ञान प्राप्त कर सकें और समाज से अनैतिक कार्यों और अपराधों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस तरह के शिविर अन्य जिलों में भी आयोजित किए जा रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

