IMG 20250515 WA0010

वामपंथी महिला संगठन ने दी दिवंगत नेत्रियों को श्रद्धांजलि

खड़गपुर। वामपंथी महिला संगठन अखिल भारतीय जनवादी महिला एसोसिएशन पश्चिम मेदिनीपुर जिला समिति की पहल पर एसोसिएशन की तीन दिवंगत नेत्रियों करुणा बनर्जी, नरगिस बेगम और रेखा मंडल के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

मेदिनीपुर शहर के मीरबाजार इलाके में स्थित कृषक भवन में आयोजित इस सभा में संगठन की राज्य सचिव कनीनिका घोष, राज्य अध्यक्ष जहांआरा खातुन, केंद्रीय नेत्री अंजू कर, राज्य सचिव सदस्य गीता हांसदा, रीता दत्ता, कामरेड मीना मुखर्जी, यशोधरा बागची और अविभाजित मिदनापुर जिले के तमाम नेता शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में तीनों नेत्रियों के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं पुष्प अर्पित किए गए। एक मिनट का मौन भी रखा गया। उपस्थित नेताओं ने तीनों दिवंगत के सक्रिय एवं संघर्षशील जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे आजीवन सर्वहारा वर्ग के लिए संघर्षरत रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eleven =