IMG 20260104 WA0007

खड़गपुर में ‘अमादेर पाड़ा-आमादेर समाधान’ प्रकल्प का शुभारंभ

वार्ड 22 के नौ बूथों के विकास के लिए 90 लाख रुपये आवंटित

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 22 में ‘अमादेर पाड़ा-आमादेर समाधान प्रकल्प’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस प्रकल्प के तहत वार्ड के कुल नौ बूथों के समग्र विकास के लिए प्रत्येक बूथ को 10 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान की दिशा में इसे एक अहम पहल माना जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में खड़गपुर नगरपालिका की अध्यक्ष कल्याणी घोष ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप सरकार, वरिष्ठ नेता तैमूर अली, अपूर्व घोष, जयदीप भट्टाचार्य (काकन) तथा तन्मय राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष कल्याणी घोष ने कहा कि यह प्रकल्प वार्डवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्यान्वयन होने पर लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, सभी बूथों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रकल्प की सफलता की कामना की। यह उद्घाटन खड़गपुर नगरपालिका के विकास यात्रा में एक नए और सकारात्मक अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seven =