IMG 20250430 WA0053

अंडर-17 संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग का विजेता बना के.वि. सुकना

प्रथम रनर अप रहा के.वि. हासीमारा, तीसरे पायदान पर के.वि. बेंगडुबी

खड़गपुर। रेल नगरी खड़गपुर के रेलवे सेटलमेंट क्षेत्र स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 खड़गपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-17 संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन, कोलकाता संभाग की कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया था।

बुधवार को प्रतियोगिता की शुरुआत सेमीफाइनल मैच खेलने के साथ हुई। पहला सेमीफाइनल के.वि. बैरकपुर ऑर्मी बनाम के.वि. हासीमारा के बीच खेला गया, जिसमें हासीमारा विजेता रहा।

दूसरा सेमीफाइनल के.वि. सुकना बनाम के.वि. बेंगडुबी के बीच खेला गया जिसमें सुकना विजेता रहा। इस तरह सुकना और हासीमारा के बीच हुआ फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

के.वि. सुकना की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। के.वि. हासीमारा प्रथम रनर अप रहा। तीसरे स्थान के लिए के.वि. बैरकपुर ऑर्मी का मुकाबला के.वि. बेंगडुबी के बीच हुआ जिसमें के.वि. बेंगडुबी विजयी रही।

यह भी पढ़ें:  पिछले साल के टी20 विश्व कप के लिए रवैये और दृष्टिकोण में बदलाव की जरूरत थी : रोहित

इस प्रतियोगिता में चयनकर्ताओं ने अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों से 18 खिलाड़ियों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की नेशनल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए किया। नेशनल प्रतिस्पर्धा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एएमसी लखनऊ में होगी, जिसमें के.वि. संगठन के 25 संभागों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

विद्यालय के प्राचार्य संग्राम बनर्जी ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक एस बाग, चयन समिति के सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  नेशन्स लीग: हंगरी ने इंग्लैंड को हराया, इटली और जर्मनी का मैच ड्रॉ
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर की ‘जलकन्या’ आफरीन जाबी ने पाल्क जलडमरू मध्य लांघकर रचा इतिहास
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *