विद्यार्थियों की मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए आउटडोर खेलकूद जरूरी : सुशांत
खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के स्कूलों के लिए केंद्रीय विद्यालय आईओसी हल्दिया में फीफा फुटबॉल के वितरण का दूसरा चरण विद्यालय परिसर में बड़े धूमधाम से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड हल्दिया रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक सुशांत कुमार दास ने किया।

बतौर सम्मानित अतिथि आईओसी हल्दिया के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ए.के. सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद प्राइमरी विभाग के बच्चों ने एक्शन गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभारी प्राचार्या सुदेशना चौधरी ने आसपास के सभी स्कूल के टीचर और स्टूडेंट्स को इस खास मौके पर आने के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने ने कहा कि दूसरे चरण में 27 स्कूलों को 152 फुटबॉल वितरित किए गए। पहले चरण में हम 5281 फुटबॉल का वितरण कर चुके हैं। अगले सप्ताह हम जनपद के शेष स्कूलों में लगभग 800 फुटबाल वितरित करेंगे।
मुख्य अतिथि के साथ सम्मानित अतिथियों ने आगत स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों को फीफा फुटबॉल प्रदान किए।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुशांत कुमार दास ने कहा कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहने के लिए आउटडोर गेम्स खेलने की आदत डालने के लिए फुटबाल फार स्कूल जैसे कार्यक्रम की नितांत जरूरत है।
समारोह के दौरान केंद्रीय विद्यालय आइओसी हल्दिया व हल्दिया यंगस्टर्स के बीच खेले गए फ्रेंडली फुटबॉल मैच 2-1 गोल से विजयी रहा। विजेता व उप-विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गईं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



