Kuntal

कुंतल ने कहा : अपराध साबित हुआ तो खुदकुशी कर लूंगा

कोलकाता। राज्य के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथों गिरफ्तार तृणमूल युवा के नेता कुंतल घोष को शुक्रवार एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया है। यहां उसने एक बार फिर दोहराया है कि वह किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं।

बैंकशाल कोर्ट में मौजूद विशेष सीबीआई कोर्ट में पेशी के समय मीडिया कर्मियों ने उनसे कई सवाल पूछे। इसके जवाब में कहा कि मुझ पर कई सारे बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मेरी 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मेरे पास 100 गाड़ियां हैं। अगर अपराध साबित हो गया तो मैं यही खड़ा होकर खुदकुशी कर लूंगा।

उल्लेखनीय है कि ईडी की पूछताछ में कुंतल ने स्वीकार किया है कि उसने 300 से अधिक शिक्षक उम्मीदवारों से 19 करोड़ से अधिक की वसूली की है। इन रुपयों को उसने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के पास पहुंचाया था।

यह भी पढ़ें:  नव निर्वाचित विधायक के शपथ ग्रहण के लिए तीसरे विकल्प पर विचार कर रहा राजभवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *