Kriti

कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा के लिए लिखा खास पोस्ट, खूबसूरत आउटफिट्स पर जताया आभार

मुंबई | 2 फरवरी 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन और अभिनेत्री नुपूर सेनन की शादी की खूबसूरत यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।

शादी के बाद लगातार अलग-अलग फंक्शन्स की तस्वीरें पोस्ट करने के बीच अब कृति ने इंडस्ट्री के दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक खास और भावुक थैंक्यू पोस्ट लिखा है।

दरअसल, नुपूर सेनन की शादी में कृति सेनन और उनके पूरे परिवार द्वारा पहने गए सभी इंडियन आउटफिट्स को मनीष मल्होत्रा ने खास तौर पर डिजाइन किया था।

दुल्हन नुपूर का शादी का लहंगा हो या फिर कृति, उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के परिधान—हर एक आउटफिट में डिजाइनर की खास छाप देखने को मिली।

Kriti Sanon wrote a special post for Manish Malhotra, thanking him for his beautiful outfits.


कृति सेनन ने जताया मनीष मल्होत्रा का आभार

कृति सेनन ने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा— “मेरे खास दोस्त मनीष मल्होत्रा के लिए यह खास पोस्ट। शादी के लिए मेरे पूरे परिवार को इतने खूबसूरत तरीके से सजाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

उन्होंने आगे लिखा— “आपने सभी के लुक को इतने प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के साथ कस्टमाइज किया कि दुल्हन से लेकर मेरे माता-पिता तक—जो पहली बार मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेसेज़ पहन रहे थे—सब बेहद खुश और सहज महसूस कर रहे थे। सबके चेहरों पर दिख रही खुशी ही सब कुछ बयां कर रही है। हमारे इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।”


शादी में कृति और परिवार का लुक रहा खास

नुपूर सेनन की शादी के दिन कृति सेनन ने ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें पैचवर्क और बारीक कढ़ाई का शानदार काम किया गया था।

वहीं, अभिनेत्री की मां ने पिंक और गोल्डन शेड की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी थी, जबकि दुल्हन नुपूर का लहंगा पिंक और रेड शेड्स के कॉम्बिनेशन में तैयार किया गया था।

Kriti3

शादी के हर फंक्शन में परिवार के सभी इंडियन आउटफिट्स बेहद एलिगेंट और क्लासी नजर आए।


मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे बड़े डिजाइनर्स में शामिल

गौरतलब है कि मनीष मल्होत्रा इससे पहले भी बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों के लिए ब्राइडल और खास आउटफिट्स डिजाइन कर चुके हैं।

इस सूची में परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की शादी के आउटफिट्स भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए थे।

Kriti2

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 19 =