उत्तरपाड़ा, हुगली। श्रावणी शिवरात्रि के पवित्र उत्सव पर श्री श्री विश्वेश्वर नाथ मंदिर माखला दलुईपाड़ा मे त्रिपाठी परिवार के सौजन्य से भव्य रुद्राभिषेक का पवित्र अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें नगर के कई परिवारों ने देवों के देव महादेव को रुद्राभिषेक कर पुण्य का भागी बने और यह उत्सव महोत्सव में बदल गया।
वैदिक मंत्र के ज्ञाता प्रकांड विद्वान शुभम पंडित एवं उनके सहभागी द्वारा पूजा पाठ का विधान संपन्न हुआ। मंदिर का प्रांगण और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सुसज्जित था। मंदिर की साज सज्जा संजय घोष द्वारा किया गया। भजन गायिका प्रीति और निभा मिश्रा ने अपने संगीत मय भजन से सारे श्रद्धालुओं का मनमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन के प्रमुख भूमिका में मंदिर समिति के अध्यक्ष उदय भान सिंह, सचिव नवीन पाठक, अभिषेक सिंह, अभिषेक गुप्ता, हिमांशु प्रसाद, अरविंद झा और मुख्य जजमान के रूप में आदित्य त्रिपाठी और उनके साथ नगर के कई गणमान्य भक्तगणों का भरपूर साथ रहा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

