
अशोक वर्मा “हमदर्द”, कोलकाता। महानगर कोलकाता के कवि राम नाथ बेखबर को बलिया में फ्रिनिक्स परिवार द्वारा आचार्य रामानंद सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 31 मार्च 2025 को साहित्यकार नरेंद्र शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।
कार्यक्रम में शास्त्री जी की दो पुस्तकों- “शायद तुम गढ़ सको” (काव्य संग्रह) और “ऊसर के फूल” (भोजपुरी उपन्यास) का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर साहित्यिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण मिश्र उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में कई प्रमुख साहित्यकारों ने नरेन्द्र शास्त्री के जीवन और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. माधव कृष्ण, श्री विनय बिहारी सिंह, सुनील कुमार यादव, प्रो. रामबदन राय, भगवती प्रसाद द्विवेदी, और डॉ. विष्णुदेव तिवारी ने अपने विचार और स्मृतियां साझा की।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र भारती ने किया, जबकि आयोजन की गरिमामयी उपस्थिति स्नेह लता श्रीवास्तव ने दर्ज कराई। स्नेह रचना श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव तथा सुनील कुमार यादव ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आचार्य रामानंद सम्मान के रूप में राम नाथ बेखबर को सम्मानित करना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके साहित्यिक योगदान को मान्यता देता है। यह सम्मान न केवल राम नाथ बेखबर के लिए, बल्कि पूरे साहित्यिक जगत के लिए एक प्रेरणा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।