कोलकाता | 30 दिसंबर 2025: कोलकाता में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय प्रकाश मित्र परिवार, बैसवारा की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रेम शंकर त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, विश्वेश्वर प्रसाद दीक्षित, दीपक मिश्रा और शंकर बक्श सिंह को उनके सामाजिक योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार
समारोह के दौरान प्रकाश मित्र परिवार के सचिव मनोज पांडे, सुरेश सिंह, वरिष्ठ सदस्य आलोक मिश्र और संदीप त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिवार के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।
संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
यह सम्मान समारोह कोलकाता कान्यकुब्ज सभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज एवं बैसवारा समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शंकर बक्श सिंह द्वारा किया गया।
बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप सिंह, शीतला मिश्र, तारक दत्त सिंह, हेमन्त मिश्र, आनंद किशोर मिश्र, गुड्डन सिंह, अजय तिवारी, अशोक तिवारी, संगम पांडे, अशोक शुक्ल, सुनील दीक्षित, बिलास सिंह, संजय मिश्र, उत्तम त्रिपाठी, आशीष त्रिवेदी, कुलदीप दीक्षित सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी समाजहित में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



