Nupur sharma

कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा को समन जारी किया, 20 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

कोलकाता । कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर समन जारी किया है। कोलकाता की नारकेलडांगा पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 41 ए के तहत समन जारी किया है। नूपुर शर्मा को 20 जून को पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। शहर के पुलिस सूत्रों ने कहा कि समन एक शिकायत के बाद जारी किया गया। शिकायत में कहा गया कि नूपुर के विवादास्पद टिप्पणियों के बाद ही पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर हिंसा शुरू हुई।

कोलकाता पुलिस से पहले महाराष्ट्र पुलिस ने भी नुपूर शर्मा को इसी मुद्दे पर नोटिस जारी किया था और 25 जून को सुबह 11 बजे पाइधोनी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया। नुपूर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिंसा भड़की। हावड़ा के उलबेड़िया, डोमजुर और पंचला इलाकों में तनाव बना हुआ है। कुछ ऐसे ही हालात मुर्शिदाबाद और नदिया जैसे अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भी देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  आरजी कर रेप-हत्या मामला: अदालत संजय रॉय को आज सुनाएगी सजा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और हिंसा भड़काने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी सांसद सुकांत मजूमदार समेत राज्य के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने तनावपूर्ण इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 14 =