कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने साइकिल चला किया मैदान-बाबूघाट क्षेत्र का परिदर्शन

Kolkata Desk : रविवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा ने कोलकाता का सुरक्षा परिदर्शन किया। उन्होंने रविवार को सुबह मैदान-बाबूघाट क्षेत्र में छिनताईबाजी की घटना के बाद शहर की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। आज सुबह वह मैदान, विक्टोरिया और बाबूघाट के आसपास साइकिल चला कर इलाके का परिदर्शन किया।

कलकत्ता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा भी साथ में थे। बुधवार सुबह रेड रोड इलाके में प्रातः भ्रमण कर रहे लोगों पर हमले और छिनतई की घटना के बाद से कोलकाता पुलिस मैदान इलाके में सुरक्षा स्थिति को लेकर हाई अलर्ट पर है।

शहर के बहुत सारे लोग मैदान, विक्टोरिया, रेस कोर्स, बाबूघाट इलाके में प्रातः भ्रमण के लिए जाते हैं। इस घटना के बाद से शहरवासियों में दहशत बढ़ गई है। हालांकि कोलकाता पुलिस ने पहले ही मैदान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

फिर भी दोनो पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा और मुरलीधर शर्मा ने लोगों का विश्वास बहाल करने और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए मैदान इलाके से लेकर फोर्टविलियम से बाबूघाट और प्रिंसेप घाट तक सादे कपड़ों में साइकिल चला कर मुआयना किया।

उल्लेखनीय है कि यह घटना 14 जुलाई की सुबह करीब साढ़े पांच बजे फोर्ट विलियम के साउथ गेट के पास हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूटर पर सवार दो बदमाशों ने एक युवक को टक्कर मार दी और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने एक अन्य व्यक्ति से भी छिनतई कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *