Images 2021 09 29T123008.104

Kolkata: कोलकाता में भारी बारिश से अहिरीटोला में मकान का हिस्सा ढहा, बच्चे समेत दो की मौत

कोलकाता। भारी बारिश के कारण कोलकाता के अहिरीटोला में एक दो मंजिला पुराने मकान का हिस्सा बुधवार तड़के गिर गया। इस हादसे में एक तीन साल के बच्चे और एक महिला समेत दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मंत्री सुजीत बसु और शशि पांजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि मकान गिरने से मलबे के अंदर सात लोग फंस गए थे। पुलिस व दमकल कर्मियों ने मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत की।

बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी बुलाया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों और एनडीआरएफ के जवानों ने घंटों की मशक्कत के बाद पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि मलबे में फंसे एक बच्चे और महिला को नहीं बचाया जा सका। बचाए गए लोगों को नजदीक स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें:  28 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

सूत्रों के मुताबिक़, बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश में कोलकाता के 10नं अहिरीटोला स्ट्रीट में एक पुराना मकान का हिस्सा ढह गया। जोड़ाबगान पुलिस, दमकल, डीएमजी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बचावकर्मी रस्सी खींचकर मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि मकान में लकड़ी के बीम और पत्थर के स्लैब हैं। अन्यथा संभावना है कि ये अंदर गिर कर फंसे लोगों को घायल कर सकते हैं। बचाए गए लोगों में से दो को अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू टीम को अभी भी दो और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

कोलकाता में ढहे हुए मकान जैसे कई खतरनाक मकान और भी हैं। इन घरों में अभी भी कई लोग रहते हैं। कोलकाता में बारिश के मौसम से पहले ही एक ऐसा मकान ढह गया था। इससे पहले सितंबर में बड़ाबाजार में एक मकान ढह गया था। साथ ही कुछ महीने पहले सियालदह में एक मकान का एक हिस्सा ढह गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =